Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : मथुरा में स्कूटी पर बच्ची को लेकर जा रहे पिता को रोकने का वायरल वीडियो, जांच में निकला पारिवारिक विवाद

Mathura News : मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के चौकी आजमपुर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी पर अपनी बेटी को ले जा रहा है और पीछे से एक राहगीर उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। घटना को लेकर सनसनी फैल गई थी, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच चल रहे कस्टडी विवाद से जुड़ा हुआ है।

पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि स्कूटी चला रहा व्यक्ति चन्द्रप्रकाश है, जिसका उसकी पत्नी शालिनी के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते शालिनी भरतपुर स्थित अपने मायके में रह रही हैं। दिनांक 21 नवंबर 2025 को शालिनी अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके स्कूल आई थीं। हालांकि, चन्द्रप्रकाश ने पत्नी शालिनी को बेटी से नहीं मिलने दिया और वह बच्ची को स्कूटी पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान शालिनी ने एक राहगीर से मदद की गुहार लगाई कि उनका पति उनकी बेटी को ले जा रहा है। शालिनी की बात सुनकर ही उस राहगीर ने मानवता के नाते चन्द्रप्रकाश को रोकने का प्रयास किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, मथुरा द्वारा दी गई बाइट में बताया गया कि पति-पत्नी के इस विवाद की जांच बाल कल्याण समिति (CWC) मथुरा में पहले से ही चल रही है। बेटी की कस्टडी के संबंध में 24 नवंबर 2025 को अग्रिम सुनवाई की तारीख नियत है। क्षेत्राधिकारी ने पुष्टि की कि 24 नवंबर को दोनों पक्षों को CWC में बुलाया जाएगा और बेटी की कस्टडी के संबंध में आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वायरल वीडियो को अफवाह के रूप में न फैलाएं, क्योंकि यह एक व्यक्तिगत पारिवारिक मामला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें