Crimeउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चौकाने वाली घटना, महज 50 दिन पहले ब्याह कर आई नवविवाहिता नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महज 50 दिन पहले ब्याह कर आई नवविवाहिता...

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महज 50 दिन पहले ब्याह कर आई नवविवाहिता ने पूरे ससुराल को लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला बेहोश कर रात में अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जाते समय वह घर से 44,500 रुपये नकद और लाखों के गहने भी समेट ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना क्षेत्र में चर्चा के विषय बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़ित व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई का निकाह 25 अप्रैल को लोनी की रहने वाली युवती से हुआ था। शुक्रवार की रात तक सब कुछ सामान्य लग रहा था। नवविवाहिता ने ससुराल के सभी लोगों को प्यार से दही की लस्सी पिलाई। जहां थोड़ी देर बाद पूरा परिवार गहरी नींद में चला गया। परिवार के लोग बेहोश हो चुके थे। तभी रात 12:30 बजे प्रेमी बाइक लेकर घर के बाहर पहुंचा। पड़ोसी चांद ने उसे संदिग्ध देखकर बाइक की फोटो खींच ली। रात 1:30 बजे आरिफ ने दरवाजा खुला देखा तो पता चला कि नवविवाहिता घर में नहीं है। सभी को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं उठा।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए

सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो परिवार को जगाया। होश में आने के बाद पता चला कि युवक की पत्नी फरार हो गई है। साथ में घर से 44,500 रुपये नकद, लगभग दो तोला सोना और 50 तोला चांदी के गहने भी ले गई। पास के सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। जब परिजनों ने विवाहिता के मायके वालों से संपर्क किया तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार युवक के परिवार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नवविवाहिता और अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले अफसर

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विवाहिता और उसका प्रेमी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players