उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से चेन स्नेचर हुआ घायल

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25,000 रुपये का इनामी बदमाश अमित उर्फ मंगल उर्फ सरदार पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को अपना घर कॉलोनी में एक स्कूटी सवार महिला से चैन लूटने की वारदात को इस बदमाश अपने साथी अंकित राठी के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह एसएसवी चौकी प्रभारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में एचपीडीए चौराहा पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और आनंद विहार की ओर भागने लगा।पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

साथी पहले ही हो चुका गिरफ्तार

घायल बदमाश की पहचान संभल निवासी अमित उर्फ मंगल उर्फ सरदार के रूप में हुई। एसपी हापुड़ ने इस शातिर अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया पुलिस ने घायल बदमाश अमित के कब्जे से स्कूटी, तमंचा और जिंदा कारतूस, 20,300 रुपये (चैन बेचकर प्राप्त रकम) बरामद किया है। सीओ ने बताया अमित का साथी अंकित राठी सिंभावली का निवासी है, पहले ही एक अन्य मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img