Delhi Crime: दिल्ली में रेनकोट चोर गैंग ने रक्षाबंधन पर 50 लाख की चोरी को अंजाम दिया

Delhi Crime: दिल्ली में रेनकोट चोर गैंग ने रक्षाबंधन पर 50 लाख की चोरी को अंजाम दिया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रक्षाबंधन के दिन चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है, जिसमें तीन चोर रेनकोट पहनकर 50 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए। घटना 9 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे एक रिहायशी बिल्डिंग में घटी, जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर रेनकोट पहनकर बिल्डिंग में घुसते हैं, पहले बिजली की आपूर्ति बंद करते हैं, फिर अन्य फ्लैट्स के दरवाजे बाहर से लॉक कर देते हैं ताकि कोई भी बाहर न निकल सके। इसके बाद उन्होंने एक खाली फ्लैट को निशाना बनाते हुए अलमारी और तिजोरी से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। रेनकोट गैंग की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img