उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में छात्रा के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का एक युवक पर आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली और युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वाले करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग 12 वीं क्लास की छात्रा है। पीड़िता अपने परिजनों के पास खेत पर जा रही थी, इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे इशारे से अपने पास बुलाया। गांव का परिचित होने के नाते छात्रा उसके पास गई तो आरोपी ने छात्रा को जबरन खेत में खींच लिया और किसी को शोर की आवाज ना सुनाई दे, उसके मुंह पर हाथ रख लिया। आरोप है युवक ने हथियार के बल पर छात्रा को चुप कराया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही इस दौरान ने युवक इस घटना के बारे में किसी को बताने की बात को लेकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया।

इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button