Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई
सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जिला न्यायालय के अधिवक्ता केके भाटी ने बताया कि वर्ष 2022 में दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले चेतन मेहरा ने चूहड़पुर खादर गांव में 621 वर्ग मीटर का प्लॉट देखा था। यह भूखंड यहां के रहने वाले जुम्मा का था। इसकी खरीद फरोख्त के लिए प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद नागर, स्वराज भाटी और संजीत भाटी से सौदा हुआ। पीड़ित के मुताबिक 94 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पीड़ित ने 10 लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद एक आरोपी प्रमोद नागर ने प्लॉट अपने नाम स्थानांतरित करवा लिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब अदालत के आदेश के बाद सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने प्रमोद नागर, स्वराज भाटी और संजीत भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *