राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में रेप का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में जमुनापार पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

11 सितंबर, 2025 को एक महिला ने डायल 112 पर रेप और छेड़छाड़ की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और टेम्पो चालक दिनेश पुत्र प्रेम सिंह को थाने लाया। महिला की शिकायत के आधार पर, दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान, दिनेश ने बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल किया गया टेम्पो राधे कोल्ड के पास छिपा रखा है। पुलिस उसे टेम्पो बरामद करने के लिए उस जगह ले गई। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, आरोपी दिनेश ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिनेश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और छीनी गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई। घायल दिनेश को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दिनेश से घटना में इस्तेमाल किया गया टेम्पो और पुलिस की छीनी गई पिस्टल दोनों बरामद कर ली गई हैं। इस मुठभेड़ के संबंध में भी एक नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players