Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Sewer Line Project: शाहदरा के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में सीवर लाइन का शुभारंभ

Delhi Sewer Line Project: शाहदरा के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में सीवर लाइन का शुभारंभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा, पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में आज आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शाहदरा विधानसभा के विधायक संजय गोयल ने गली नंबर 3 एवं गली नंबर 6 से गली नंबर 7 तक नई सीवर लाइन का विधिवत शुभारंभ किया। यह कदम लंबे समय से स्थानीय उद्योगपतियों और निवासियों की मांगों को पूरा करता है और क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर विधायक संजय गोयल ने कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया राजधानी दिल्ली के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है, जहां कार्यरत उद्योगपति और श्रमिक दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है और इस नई सीवर लाइन से जलभराव की समस्या का समाधान होने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियाँ और भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, अध्यक्ष हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन और कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्य पूरे क्षेत्र के लिए राहत लेकर आया है। उनके अनुसार, नई सीवर लाइन न केवल स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी बल्कि क्षेत्र की साख और औद्योगिक गतिविधियों की रफ्तार को भी बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी और एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। सभी ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें