उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गया सलाखों के पीछे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। बुलंदशहर मृतका के पिता ने केस दर्ज कराया था कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री वर्तमान में हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन साल से एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थी। इसी कंपनी में बुलंदशहर निवासी विक्रांत शर्मा भी काम करता है। काम के दौरान आरोपी पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि विक्रांत ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

युवती काफी मानसिक तनाव में रहने लगी थी। उसने यह बात अपने पिता और छोटी बहन को भी बताई थी। सामाजिक दबाव और आरोपी की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने बीते मंगलवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस मामला दर्ज कर जांच उसे गिरफ्तार किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img