उत्तर प्रदेश, नोएडा: हॉस्टल में छात्रों के बीच चली थी गोली, इलाज के दौरान दूसरे छात्र की भी मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक हॉस्टल में बीते दिन गोली चलने से सनसनी फैल गई। दो छात्रों को गोली लगी थी। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे छात्र की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

घायल छात्र दिव्यांश चौहान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि बीते मंगलवार को हॉस्टल के बंद कमरे में दो छात्रों को गोली लगी थी। छात्रों ने आपस में गोली मारी थी। एक छात्र की कल ही मौके पर मौत हो चुकी थी। दूसरे छात्र दिव्यांश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना नॉलेज पार्क क्षेत्र के विद्या विहार स्थित हॉस्टल में हुई थी।

एक आंध्र प्रदेश का तो दूसरा आगरा का
कमरे में दो छात्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दीपक कुमार (उम्र 22 वर्ष) निवासी चिलकुलरी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। वह एमबीए का छात्र था और घायल छात्र की पहचान देवांश चौहान (उम्र 23 वर्ष) निवासी भगवान टॉकीज आगरा के रूप में हुई है। वह पीजीडीएम छात्र है।

दोनों थे घनिष्ठ मित्र
पुलिस के अनुसार दोनों छात्र आपस में घनिष्ठ मित्र थे। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद के बाद गोली मारने और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पहले इनमें से किसी एक ने अपने साथी को गोली मारी और फिर खुद को भी सिर में गोली मार ली। मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस ने कमरा किया सील
सूचना पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना स्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। मृतक दीपक कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल देवांश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विवाद अभी एक राज
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोली चलाने वाला कौन था और विवाद की वजह क्या थी। सभी पहलुओं लाइसेंसी रिवॉल्वर के इस्तेमाल से लेकर दोनों छात्रों के आपसी संबंधों पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img