उत्तर प्रदेश, नोएडा: अगस्त में खाद्य पदार्थों के 40% नमूने मानकों पर फेल

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों में कमी आई है जहां हर माह 60 प्रतिशत से अधिक नमूने मानकों पर फेल हो रहे थे। वहीं, अगस्त में केवल 40 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें मसाले, बेकरी उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अगस्त में 25 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 10 नमूनों की जांच मानकों पर खरी नहीं उतरी। सभी में मिलावट मिली है। इनमें ज्यादातर तैयार खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं। एक नमूना कंफेक्शनरी और दो नमूने मसाले के हैं जो नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। उनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।

वहीं, एक अप्रैल से अगस्त तक 334 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 194 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें 149 नमूनों की रिपोर्ट मानक से नीचे है जबकि 40 नमूने असुरक्षित मिले हैं। वहीं, 5 नमूनों में पैकिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img