उत्तर प्रदेश, नोएडा: एनटीपीसी दादरी में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने को सामूहिक पेप टॉक आयोजित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।एनटीपीसी दादरी में कर्मचारियों और संविदा कर्मियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामूहिक सुरक्षा पेप टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख चंद्रमौलि काशिना मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा शपथ से हुई। चंद्रमौलि काशिना ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि ऐसे आयोजन कर्मियों में सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनाए रखते हैं।

सीआईएसएफ टीम ने सुरक्षा प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जबकि मेडिकल विभाग ने सीपीआर प्रशिक्षण और आपातकालीन स्वास्थ्य उपायों पर उपयोगी सत्र दिया। कार्यक्रम का आयोजन अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) बसुकी नाथ गुप्ता के मार्गदर्शन में स्टेज-टू सर्विस बिल्डिंग के पास किया गया।

इस अवसर पर एके मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, अजोयेंदु दास, महाप्रबंधक प्रचालन, पीआर कुमार, महाप्रबंधक अनुरक्षण, जीसी त्रिपाठी, महाप्रबंधक आरएलआई, संजय कुमार, महाप्रबंधक एफएम और बीके बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं महाप्रबंधक चिकित्सा सेवाएं समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img