Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लाॅट खरीदने का मिलेगा अवसर

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लाॅट खरीदने का मिलेगा अवसर
यमुना सिटी में आवासीय भूखंड लेने के लिए इच्छुक लोगों के लिए यीडा जल्दी ही योजना लांच करेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना सिटी में आवासीय भूखंड लेने के लिए इच्छुक लोगों के लिए यीडा जल्दी ही योजना लांच करेगा। नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5 में इन भूखंडों को विकसित किया जा रहा है। यहां जमीन खरीद की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है। अब यहां विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक रेरा में पंजीकरण होने के बाद नए साल में करीब 2200 भूखंडों की योजना लांच कर दी जाएगी।

नोएडा एयरपोर्ट और सेक्टर-10 में उत्तर भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट के नजदीक विकसित हो रहे इस सेक्टर में आवासीय भूखंड की योजना दीपावली पर लांच की जानी प्रस्तावित थी। रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यहां विकास कार्य शुरू कराने के साथ ही योजना को नए साल के तोहफे के रूप में लांच किया जाने की तैयारी है। यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-5 यमुना सिटी में सबसे अच्छी लोकेशन पर मौजूद है। यहां अन्य सेक्टरों की तुलना में ज्यादा जगह ग्रीनबेल्ट के लिए छोड़ी गई है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे के लिए सीधे पहुंच मार्ग मिलेगा। भविष्य में प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे भी इस सेक्टर के नजदीक होगा।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में आवासीय भूखंडों की अच्छी मांग बनी हुई है। सेक्टर-5 में भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। इसमें सभी आकार के भूखंड रहेंगे। लॉटरी के माध्यम से इन आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे। रेरा पंजीकरण मिलते ही इस योजना को लांच कर दिया जाएगा।

276 भूखंड के लिए आए थे 54 हजार आवेदन

इसी साल अप्रैल में यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में बचे हुए 276 भूखंड की योजना लांच की थी। इसके लिए 54 हजार आवेदन आए थे। इससे यमुना सिटी में आवासीय भूखंड की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी तरह 2024 मेंं सेक्टर-24ए में आई 451 भूखंड की योजना और 2023 में आई 1154 भूखंड की आवासीय योजना में भी कई गुना आवेदन आए थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें