उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अस्पताल में चले लात-घूंसे, मरीज की हालत बिगड़ने के बाद भारी बवाल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अस्पताल में चले लात-घूंसे, मरीज की हालत बिगड़ने के बाद भारी बवाल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-22 स्थित ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल में मरीज के परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ ने इलाज की मांग करने पर मरीज और परिजनों के साथ लात-घूंसे चलाए और मोबाइल तोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-49 बरौला निवासी सतीश कुमार ने अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत पर ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया था. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे को बोतल और इंजेक्शन लगाने के बाद आराम करने की सलाह दी. जब बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोबारा जांच करने की मांग की तो डॉक्टर फिर आराम करने की बात करने लगे और अगले दिन आने को कहा.

परिजनों का आरोप है कि लगातार बच्चे की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने डॉक्टर से तुरंत इलाज की मांग की, तो डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भड़क गए, इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और अस्पताल के स्टाफ ने मरीज और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि बच्चे को भी धक्का दिया गया.

पीड़ितों ने थाने में दर्ज कराई FIR

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो स्टाफ ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players