mixed disability T20: भारतीय टीम आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी

mixed disability T20: भारतीय टीम आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी

नोएडा। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार को आयोजकों की एक टीम ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने क्रिकेट मैदान, पवेलियन, ड्रेसिंग रूम, अभ्यास क्षेत्र और अन्य जरूरी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। आयोजक टीम ने स्टेडियम की तैयारियों पर संतोष जताया और कहा कि परिसर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा मिश्रित दिव्यांग खिलाड़ियों के अनुकूल व्यवस्थाओं को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी। टीम सोमवार से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास सत्र शुरू करेगी। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी मैदान के साथ तालमेल बैठाने के साथ रणनीतियों पर भी काम करेंगे। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के महासचिव रविकांत चौहान ने कहा कि सीरीज के लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों की सभी सुविधाएं बेहतरीन हैं और आयोजन टीम ने व्यवस्थाओं का पूरा निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया है।

सीरीज के पहले तीन मैच ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे, जबकि अंतिम दो मैच राजस्थान के जयपुर में होंगे। इंग्लैंड टीम भी भारत पहुंच चुकी है और रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचने की संभावना है। दोनों टीमें 28 जनवरी तक स्टेडियम में अभ्यास करेंगी।

यह भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरी द्विपक्षीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज है। पहला सीजन इंग्लैंड में आयोजित हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 6-1 से हराया था। इस सीरीज में भारत अपनी हार का पलटवार करने और घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img