Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथGurukul Kurukshetra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें स्थापना समारोह में की शिरकत, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को किया नमनChandigarh Development Projects: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में लगभग ₹258 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कियाBullet Train: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण तेज, अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में लिया जायजाVande Bharat Sleeper Train: बेंगलुरु-मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, तीन राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूतHapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूट

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़कों पर दौड़ेंगे 300 इलेक्ट्रिक बसें, बोर्ड बैठक में लगी मुहर

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़कों पर दौड़ेंगे 300 इलेक्ट्रिक बसें, बोर्ड बैठक में लगी मुहर
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़े लोगों के लिए खुशखबरी है। यह के निवासियों को अब जाम और ऑटो की मारामारी से राहत मिलेगी।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़े लोगों के लिए खुशखबरी है। यह के निवासियों को अब जाम और ऑटो की मारामारी से राहत मिलेगी। नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की ओर से 500 बसों का संचालन किया जाएगा। नोएडा क्षेत्र में करीब 300 बसें चलाई जाएगी।

बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 300 बसों के संचालन और रूट पर मुहर लगा दी है। इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने की है। आने वाले दिनों में ईएसपीबी का गठन कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह योजना पहले की तरह नहीं है, जब नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच 50 एसी बसों का संचालन किया गया था। वह सेवा मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण बंद हो गई थी और बाद में अत्यधिक घाटे के कारण पूरी तरह से समाप्त कर दी गई थी। अब, नोएडा प्राधिकरण एक नए मॉडल पर काम कर रहा है। जहां वे केवल बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगे, जबकि बस संचालकों को अपने आय के स्रोत खुद खोजने होंगे।नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन बसों से शहर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी, क्योंकि लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 31 मार्गों को चिह्नित किया गया है। सभी बस मार्गों की योजना इस तरह से बनाई गई है कि वे मेट्रो स्टेशनों के निकट से होकर गुजरें, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो।

नोएडा प्राधिकरण की भूमिका
नोएडा प्राधिकरण की भूमिका इस परियोजना में महत्वपूर्ण होगी। वे बस स्टॉप, पार्किंग स्थल, रूट और बस अड्डों को अंतिम रूप देंगे। पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए, ये बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इसके लिए सिटी बस टर्मिनल में विशेष चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना का एक प्रमुख लक्ष्य नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक के मार्ग को कवर करना है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लगभग 4 लाख की आबादी के लिए यह सेवा वरदान साबित होगी, जहां वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन के नाम पर केवल ऑटो रिक्शा ही उपलब्ध हैं।

इन रूट पर दौड़ेगी बस

बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से दादरी बस स्टॉप वाया सूरजपुर
शारदा विश्वविद्यालय से जीबीयू वाया कासना
नोएडा सेक्टर-2 से वाया मोरना ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2
नोएडा सिटी सेंटर से गोवर्धनपुर शाहपुर
शशि चौक से एस सिटी
बॉटनिकल गार्डन से डिपो मेट्रो स्टेशन वाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
सेक्टर-12-22 से कासना
परी चौक से जेवर वाया रबूपुरा
तिगरी गोलचक्कर से रजनीगंधा चौराहा
नोएडा स्टेडियम से परी चौक वाया सिरसा
एकमूर्ति चौक से जीबीयू गेट नंबर 3
बॉटनिकल गार्डन से संपूर्णम ग्रेटर नोएडा वेस्ट
दादरी से जीबीयू वाया कासना
परी चौक से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन
बिरला इंस्टिट्यूट से नोएडा सेक्टर-62
सेक्टर-62 से एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन
सेक्टर-62 से दादरी वाया सूरजपुर
बॉटनिकल गार्डन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
बॉटनिकल गार्डन से कश्मीरी गेट आईएसबीटी
परी चौक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन
दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें