राज्यगुजरातराज्य

गुजरात : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत अब तक गुजरात 6 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के साथ देश में तीसरे स्थान पर

Gujarat News (अभिषेक बारड) : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत गुजरात ने पूरे देश में 04 जून से 18 अगस्त 2025 तक तीसरे क्रम पर सर्वाधिक 6.05 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण कर राज्य के ग्रीन कवर में वृद्धि हेतु नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जबकि जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुपात में उत्तर प्रदेश ने 32.51 करोड़ वृक्षारोपण के साथ प्रथम स्थान तथा 8 करोड़ वृक्षारोपण के साथ राजस्थान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आगामी समय में गुजरात सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करना है, यह जानकारी वन और पर्यावरण मंत्री मुळुभाई बेरा ने दी।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ राष्ट्रव्यापी अभियान

प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में गुजरात सदैव अग्रणी रहा है। वृक्षों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 में 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। आज यह अभियान गुजरात सहित अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। गुजरात में भी हर वर्ष मानसून ऋतु में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर ‘वन महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है, ऐसा मंत्रीश्री ने बताया।

भारत ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड

वन मंत्री मुळुभाई बेरा ने आगे कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए वृक्ष आने वाले समय में मानव जीवन एवं वन्यजीवों के आवास हेतु वरदान सिद्ध होंगे। जून से अगस्त 2025 के बीच देश के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मिलकर कुल 62 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया गया है। इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

माताओं की स्मृति में वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का कार्य

मंत्री मुळुभाई बेरा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री के पर्यावरण-केन्द्रित इस अभियान का गुजरात में शुभारंभ गांधीनगर से अपनी माता के नाम पर वृक्ष लगाकर किया था। इस अभियान में राज्य के मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद, पदाधिकारी, अधिकारी, शैक्षणिक-सामाजिक संस्थाएं तथा पर्यावरण प्रेमी नागरिक अपनी माताओं की स्मृति में वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।

गुजरात की जनसंख्या

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मुकेशभाई पटेल ने कहा कि इस जन अभियान के परिणामस्वरूप आज गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद देश में तीसरे क्रम पर है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 19.98 करोड़ और क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है। इसके मुकाबले गुजरात की जनसंख्या लगभग 6 करोड़ और क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है। इस परिप्रेक्ष्य में गुजरात वृक्षारोपण में अग्रणी राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी पर्यावरण प्रेमी गुजरातियों के सहयोग का परिणाम है और अधिकाधिक नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण के साथ बनासकांठा जिला प्रथम स्थान

राज्य मंत्री मुकेशभाई पटेल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 18 अगस्त 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में 5.56 करोड़ तथा शहरी क्षेत्रों में 49 लाख वृक्ष लगाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 61 लाख वृक्षारोपण के साथ बनासकांठा जिला प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा तापी जिले में 48 लाख से अधिक, पंचमहल में 43 लाख से अधिक, वलसाड में 41 लाख से अधिक, साबरकांठा में 40 लाख से अधिक तथा डांग में 35 लाख से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं। इस प्रकार राज्य के कुल 33 जिलों में मिलाकर अब तक 6.05 करोड़ से अधिक वृक्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए हैं।

जनभागीदारी के माध्यम से ग्रीन कवर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान

वन विभाग के सहयोग से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें, शैक्षणिक-सामाजिक संस्थाएं एवं वृक्ष प्रेमी नागरिक स्वेच्छा से अपनी माताओं की स्मृति में वृक्षारोपण कर गुजरात में जनभागीदारी के माध्यम से ग्रीन कवर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, ऐसा राज्य मंत्री मुकेशभाई पटेल ने जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players