Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में बदमाश अमित उर्फ मोहित गिरफ्तार, चाकू बरामद

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में बदमाश अमित उर्फ मोहित गिरफ्तार, चाकू बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गाजीपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ मोहित के रूप में हुई है, जो मयूर विहार के चिल्ला गांव का निवासी है।

डीसीपी के अनुसार, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर के मंडी रोड पर पुलिस को एक युवक संदिग्ध नजर आया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चाकू मिला, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के इरादे से वहां आया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि अमित उर्फ मोहित पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img