Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

चाइल्ड पीजीआई बना कूड़ाघर,वीडियो वायरल

सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल जर्जर होने के साथ-साथ अब कूड़ाघर में भी तब्दील होने लगा है।
सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल जर्जर होने के साथ-साथ अब कूड़ाघर में भी तब्दील होने लगा है।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल जर्जर होने के साथ-साथ अब कूड़ाघर में भी तब्दील होने लगा है। चाइल्ड पीजीआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसान संगठन के कार्यकर्ता पीजीआई में कूड़े के ढेर का वीडियो बनाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रशासन, प्राधिकरण और यूपी सरकार को टैग करते हुए सवाल उठा रहे हैं।

पिछले करीब तीन सालों से चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल बीमार पड़ा है। करीब 1200 करोड़ रुपये में खर्च करके इस बिल्डिंग को तैयार किया गया था। लेकिन 2021 से बिल्डिंग जर्जर होने लगी है। इसकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब कूड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह सभी कूड़ा चाइल्ड पीजीआई के अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसान संगठन के एक कार्यकर्ता ने बनाया है। वायरल वीडियो में किसान संगठन के एक कार्यकर्ता बोल रहे हैं कि यह बच्चों का सरकारी अस्पताल है। यहां बच्चों का इलाज होता है, लेकिन कूड़े का इलाज कौन करेगा। पूरे परिसर में गंदगी फैली है। पहले यहां बहुत साफ-सफाई रहती थी। लेकिन अब हर तरफ गंदगी रहती है।

अभी तक नहीं आया बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान नहीं आया है। अस्पताल निदेशक, प्राधिकरण और प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी इस मामले पर बयान देना मुनासिब नहीं समझ रहा है। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि वीडियो वायरल होने के बाद कूड़े को उठाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *