उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में मेट्रो के आगे कूदी युवती,लड़के साथ गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन आई

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में मंगलवार को एक युवती मेट्रो के आगे कूद गई। गार्ड ने मेट्रो स्टेशन का CCTV देखा, तो वो एक लड़के साथ गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन आई थी।

यहां करीब साढ़े 11 बजे वो सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन अकेले गई। युवक वहीं पर बैठा रहा। इसके बाद दोबारा वो गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन आई। यहां करीब 12 बजे वो प्लेटफार्म नंबर एक से कूद गई।आवाज सुनकर लोग आए। उसके पास पहुंचे, तो उसने छलांग लगा दी। मेट्रो उसके ऊपर से गुजर गई। गार्ड ने पहुंचे, तो उसकी लाश 2 टुकड़ों पर बंट चुकी थी। युवती पहचान गेट नंबर-1 के सेक्टर-39 निवासी (25) सिम्मी के रूप में हुई है। पिता राजीव रंजन के साथ रहती थी। घटना दोपहर 1:30 से 2 बजे की बीच की है। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

हाथ में बैग लेकर स्टेशन आई थी
पुलिस ने CCTV देखा, तो युवती हाथ में बैग लिए गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी थी। वो दिल्ली जा रही थी। इस दौरान दिल्ली जाने वाली मेट्रो स्टेशन आती है। दो मिनट रूककर जैसे ही आगे बढ़ती है। उसी ट्रेन के आगे अचानक से युवती कूद जाती है। लोग जब तक उसकी तरफ दौड़े ट्रेन ऊपर से जा चुकी थी। इस दौरान मेट्रो के बैक किया गया। शव को ट्रैक से हटाया।

साथी युवक से हुई थी अनबन
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया-युवती सेक्टर-39 के एक कॉलेज में बीए-प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन थी। इसी के चलते सुसाइड किया। अभी परिजन पहुंचे है। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवती का बैग और फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img