उत्तर प्रदेश, नोएडा: पांच साल पहले गुम हुई मां-बेटी मिली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में पांच साल पहले मां बेटी के गुम होने के संबंध में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया। तलाश करने के बाद मां बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। नोएडा पुलिस ने 6 नवंबर 2022 को इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस दौरान दिल्ली में एक अज्ञात शव मिला। इसकी शक्ल बच्ची से हूबहू मिलती थी। कद काठी भी सामान थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व किया और 17 नवंबर 2022 को दोबारा से फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

इस मामले में बच्ची और मां दोनों की जानकारी नहीं मिली। अचानक 23 अप्रैल 2025 को बच्ची के पिता ने थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना दी कि उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटी आ रहा है। ये ओटीपी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज कराने से संबंधित था। पीड़ित ने बताया कि उसने अपना नंबर अपने बेटी के आधार कार्ड के साथ अटैच किया था।

फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया

लगातार तीन बार अलग-अलग नंबर से मोबाइल नंबर चेंज करने की एप्लिकेशन के लिए ओटीपी आया। ऐसे में नोएडा पुलिस ने तत्काल आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी से संपर्क किया। इस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। इसके बाद अंतिम नंबर की सूचना से लोकेशन देवनगर जोधपुर राजस्थान मिली। पुलिस ने एक टीम गठित की और राजस्थान के जोधपुर पहुंची। वहां मां बेटी दोनों को 10 दिन के अंदर 2 मई को बरामद किया गया। साथ ही दोनों को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया। दोनों को सेक्टर-62 के वन स्टाप सेंटर में दाखिल किया गया।

एफआर लगाने वाले अधिकारियों की जांच
इस मामले में जिस 2022 में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को बंद किया था। तत्कालीन आईओ, थाना प्रभारी, एसीपी और अन्य सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों की विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img