उत्तर प्रदेश, नोएडा: बीएचईएल कंपनी ने कर्मचारियों को निकाला, विरोध में सीटू का धरना-प्रदर्शन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) नामक कंपनी से लगभग 18 कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ कर्मचारी सीटू के बैनरतले सेक्टर-16ए फिल्म सिटी स्थित कंपनी के गेट पर 14 दिन से धरना दे रहे हैं। धरनारत कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर कंपनी प्रबंधन के अलावा श्रम विभाग भी अनदेखा कर रहा है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली विधिक सुविधाओं की मांग करने पर गैर कानूनी तरीके से सुरेंद्र सिरसवल, रणजीत सिंह चैटाला, मनमोहन सागर, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार (पर्यवेक्षक), उत्तम राहा, कृष्णपाल, शालू, सुजाता, बीना, वंदना हलदर, सोनी, गुलाबो, गुड्डी, रतन दास, गिरीश व अमर नामक कर्मचारियों को बीते दिनों नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ मैसर्स भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर-16ए फिल्म सिटी नोएडा के मुख्य गेट के समक्ष सीटू के बैनर तले श्रमिकों का धरना 14 वें दिन भी जोर-शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img