उत्तर प्रदेश, नोएडा: नामी कंपनी का टैग लगाकर कपड़े तैयार करने वाली फैक्ट्री पर छापा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।पुलिस टीम ने सेक्टर-7 में नामी कंपनी का टैग लगाकर कपड़े तैयार करने वाली फैक्टरी में शनिवार को छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी कॉपीराइट अधिनियम और ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर गैर ब्रांडेड कपड़ों पर नामी कंपनी का फर्जी टैग और लेवल लगाकर सप्लाई कर रहे थे। दिल्ली के सुखदेव विहार निवासी सुमित कुमार ने फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह अंडर आर्मर इंक नाइक और एसिक्स के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उनके पास कंपनी के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने के खिलाफ जांच करने और मुकदमा दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों कंपनी को सूचना मिली कि नोएडा के सेक्टर-7 एक-36 में कंपनी के फर्जी टैग और लेवल लगाकर कपड़े तैयार कराए जा रहे हैं।

पुलिस ने उनकी शिकायत पर फैक्टरी में जाकर जांच कराई गई तो सूचना सही मिली। फैक्टरी से अंडर आर्मर 968 टीशर्ट, अंडर आमर्कर के 150 रिबन इलास्टिक, 13500 लेवल, टैग और स्टीकर मिले। अंडर आर्मर की 1500 जिप, नाइक ब्रांड के 910 लोवर, नाइक की 256 टीशर्ट, 50 रिबन इलास्टिक, नाइक के 15000 लेवल, टैग और स्टीकर मिले। नाइक की 100 पीस जिप, एसिक्स के 230 लोवर, 278 अधबनी टीशर्ट, 1200 लेवल, टैग और स्टीकर मिले। कंपनी प्रतिनिधि के मुताबिक फैक्टरी में तैयार हो रहा सारा माल नकली था। पूरे माल और मशीनों की वीडियोग्राफी कराई गई। सारा सामान 36 बोरों में भरवाया गया। साथ ही बरामद माल से कुछ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। मौके से पुलिस ने इमरान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की गई।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img