उत्तर प्रदेश, नोएडा: हिन्दी और सैन्य विज्ञान का पहला पेपर होगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी। हाईस्कूल का पहला पेपर प्रारंभिक हिन्दी और 12वीं कक्षा का सैन्य विज्ञान का होगा। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है।

डीआईओएस डॉ़ धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए नोएडा में 61 परीक्षा केंद्र चयनित किए गए हैं। इस बार दोनों कक्षाओं में जिले से 41 हजार 620 बच्चे रजिस्टर हैं। लिखित परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होगी। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

– यूपी बोर्ड की कॉपी में बदलाव

यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को दी जाने वाली कॉपियां में भी बदलाव किया गया। कॉपियों के हर पेज पर इस बार सीरियल नंबर अंकित किए जाएंगे। इससे कॉपी से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या फिर पेज फाड़ा नहीं जा सके। यूपी बोर्ड पहली बार ऐसी व्यवस्था लागू कर रहा है। कॉपियों के कवर पृष्ठ पर क्रमांक डाला जाएगा। परीक्षार्थी अंदर के पन्ने भी नहीं बदल सकेंगे। वहीं, 12वीं की कॉपी वायलेट रंग की दी जाएगी। इसके अधिक इंटरमीडिएट की ए कॉपी डार्क पिंक रंग की होगी और बी कॉपी डार्क लाल रंग की होगी।

वायवा की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी

प्रैक्टिकल और वायवा की वीडियो रिकॉर्डिग की जाएगी। शिक्षकों को केंद्र पर ही इन दोनों परीक्षाओं का मूल्याकन करना होगा। केंद्र से ही ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे। इसके लिए ऐसा एप बनाया गया है, जो केंद्र के 200 मीटर के दायरे से बाहर काम नहीं करेगा।

सुरक्षा के कड़े इतजाम होंगे

परीक्षा में नकल रोकने के लिए शासन ने विशेष तैयारियां की हैं। सचल दस्ते और कई टीम परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगी। नकल रोकने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में हाईटेक लेवल का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img