उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला समेत दो पत्रकार ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही के आरोप में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला समेत दो पत्रकार ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही के आरोप में गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक चैनल के एंकर और एक डिजिटल मीडिया के एंकर को ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही करने के सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोप है कि दोनों आरोपियों ने डॉक्टर जगदीश चंद्रा से जयपुर में मिलकर उन्हें धमकी दी थी। पुलिस इस बात का पता लग रही है कि क्या इस मामले में कुछ और पत्रकार शामिल हैं।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जगदीश चंद्रा ने थाना सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका सेक्टर-62 में एक चैनल है, जिसका नाम भारत-24 है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके यहां एंकर के रूप में काम करने वाली शाजिया निसार उन्हें ब्लैकमेल कर रही है, तथा अब तक करोड़ों रुपया वसूल चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथाएंकर साजिया निसार और अमर उजाला के डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर आदर्श झा को अवैध उगाही और ब्लैकमेलिंग के सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को नोएडा के गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि साजिया निसार के घर से पुलिस ने 34 लाख 50 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक चैहान ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उनके अनुसार गिरफ्तार साजिया ने कोर्ट में हंगामा किया और पुलिस अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। अभियुक्तगणों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारत 24 चैनल की तरफ से तीन मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके हैं। पहला मुकदमा चैनल के एमडी व ग्रुप एडिटर द्वारा, दूसरा कंसल्टिंग एडिटर अनीता हांडा द्वारा और तीसरी एचआर हेड अनु श्रीधर द्वारा दर्ज करवाया गया है। बताया जाता है कि साजिया निसार चैनल के उच्च सदस्य लोगों को बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली कर रही थी। उसने चैनल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर व झूठे आरोप लगाए, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शुरुआत में उसने 5 करोड़ की डिमांड की थी, धीरे-धीरे उसने 65 करोड रुपए के डिमांड की

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players