उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर दो-तीन के बीच की सड़क जल्द होगी दुरुस्त

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर दो-तीन के बीच की सड़क जल्द होगी दुरुस्त

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड जल्द दुरुस्त होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी रिसर्फेसिंग के लिए टेंडर निकाल दिया है। इसके साथ ही निर्माण, विद्युतीकरण, उद्यान व जल-सीवर से जुड़े 19 कार्याें के लिए भी टेंडर निकाले गए हैं।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग से ग्रेटर नोएडा की सभी सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग ने सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की तरफ से कई विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड की रीसर्फेसिंग के लिए टेंडर निकाला गया है। इस रोड की रिसर्फेसिंग पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एलजी चौक से शारदा विवि गोलचक्कर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ आरसीसी नाले का निर्माण करने के लिए भी दो टेंडर निकाले गये हैं। इसके निर्माण पर करीब 13.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिंडन ब्रिज से सेक्टर दो और टेकजोन-4 तक 130 मीटर रोड पर क्रेक सीलिंग के कार्य के लिए 1.18 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। ईकोटेक-7 में लुक्सर जेल से ओप्पो कंपनी तक 45 मीटर सर्विस रोड और नाले के निर्माण के लिए भी 2.25 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों एवं छह फीसदी आवासीय भूखंडों (ब्रह्मपुर, नवादा, बिरौंडी, बिरौंडा, ऐच्छर, कयामपुर, चुहड़पुर, मथुरापुर आदि) में पानी की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का तीन वर्ष का अनुरक्षण कार्य, सेक्टर 10 केपी-5 में ओपन जिम लगाने और तीन वर्ष तक अनुरक्षण करने का भी टेंडर जारी हुए हैं। ग्राम बोड़ाकी में बरातघर, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल का मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान में आंतरिक विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट/हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य कराने के टेंडर निकाले गए हैं। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर कार्यों को तय समय में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players