उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई 8 एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर और 2 कंप्यूटर स्पीकर बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल को पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध लोग पुराना सुत्याना वाले पुश्ते के पास चोरी का सामान लेकर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरीश, निवासी ग्राम खेड़ा बीबी जेई, थाना शाहबाद, जिला हरदोई, जो वर्तमान में किराए के मकान में ग्राम गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर में रह रहा है। समीर, निवासी बिसौली, जिला बदायूं, जो वर्तमान में ग्राम सादुल्लापुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहा है और आसिब, निवासी ग्राम धनौली, थाना बिल्सी, जिला बदायूं, वर्तमान पता ग्राम सादुल्लापुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

घरों का बनाते थे निशाना
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8 एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर और 2 कंप्यूटर स्पीकर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने और भी वारदातों को कबूल किया है, जिनकी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players