Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के कॉल सेंटर का भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी का यह कॉल सेंटर नोएडा के सेक्टर-11 में संचालित हो रहा था। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह लोगों को फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर आकर्षक प्रस्ताव देकर ठगता था। कॉल सेंटर से लोगों को बड़े रिटर्न और लाभ का झांसा दिया जाता था। जब लोग झांसे में आकर ऑनलाइन पेमेंट कर देते, तो उनसे संपर्क तोड़ दिया जाता। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। बरामद दस्तावेजों में पीड़ितों की जानकारी और लेन-देन के रिकॉर्ड भी शामिल हैं।

जांच में पता चला है कि गिरोह बाहरी राज्यों के लोगों को भी निशाना बना रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। नोएडा पुलिस ने इस ठगी रैकेट का पर्दाफाश कर नागरिकों को जागरूक रहने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img