उत्तर प्रदेश, नोएडा: एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई बस, छह कंपनीकर्मी घायल

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-42 स्थित अगापुर के निकट बुधवार रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कंपनीकर्मियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। बस में सवार 20 में से छह कर्मचारी घायल हो गए। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मामूली रूप से घायल अन्य यात्री अपने घर चले गए। पुलिस के मुताबिक सूरजपुर स्थित एलजी कंपनी में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों को घरों से कंपनी तक लाने और जे जाने के लिए बसें लगी हैं। एक बस बुधवार रात करीब 8:30 बजे बरौला गांव की तरफ से सेक्टर-37 की ओर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी।

बस में करीब 20 कर्मचारी सवार थे। सेक्टर-42 स्थित अगापुर के निकट सामने से अचानक बाइक सवार आ गया। चालक हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर-1 के निकट जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। बस की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग बस में सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक बस में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार स्वर्णप्रभा, अक्षी, सुमन रावत, सीमा, शुभम और सचिन यादव घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नजदीक के प्रयास अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं, बस में सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए। वे अस्पताल जाने से इनकार कर अपने-अपने घर चले गए। साथ ही पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए बस को घटनास्थल से हटवाकर सड़क किनारे कराया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img