उत्तर प्रदेश, नोएडा: छात्रों की जन्म तिथि, नाम संशोधन में ई ऑफिस बनेगा मददगार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बेसिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालयों को स्मार्ट क्लास रूम से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही कई प्रकार की एप के माध्यम से भी छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। अब यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों या विद्यालयों की ओर से भेजी जाने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ई-ऑफिस के तहत कार्य होंगे। इसके लिए कर्मचारियों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों ने बताया, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को छोड़कर बोर्ड के सभी कर्मचारियों की ऑनलाइन संपन्न कराई जाएगी। शासन की ओर से ई-ऑफिस को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-ऑफिस के शुरू होने से छात्रों को लाभ मिलेगा। सबसे अधिक मामले प्रमाण पत्र व अंकपत्र में जन्म तिथि, परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता के नाम में संशोधन के आते हैं। ऑफलाइन होने से कई बार फाइलें दबी रह जाती हैं, जिससे छात्रों को प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार महीनों तक फाइलें एक पटल से दूसरे पटल तक ही घूमती रहती हैं।

फाइलों का आदान-प्रदान हो जाएगा आसान
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया, ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू होने से बोर्ड के कामों में भी तेजी आएगी। छात्रों को भी काफी राहत मिलेगी। हर साल कई छात्रों की मार्कशीट में कुछ न कुछ गड़बड़ियां हो जाती हैं। इसको सही कराने के लिए उन्हें काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। ई-ऑफिस व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने के बाद जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय हो जाएगी। ई-ऑफिस शुरू होने से फाइलों का आदान-प्रदान आसान हो जाएगा और कार्यों में तेजी आएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img