NationalStoryउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में थाना बाबूगढ़ पुलिस की सराहनीय पहल, भीषण गर्मी के चलते थाने के बाहर लगाया छबील, राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया

जिले की बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को एक अनोखी पहल...

Hapur News : जिले की बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को एक अनोखी पहल की। भीषण गर्मी के चलते थाना परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया। थाना प्रभारी विजय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बसों को रुकवाकर यात्रियों को पानी पिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी खुद मौजूद रहे और लोगों की सेवा की।

Related Articles

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने की सराहना

दरअसल, थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं देखती। वह समाज सेवा और जनकल्याण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। उनका कहना है कि ऐसी पहल से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा कार्य में हिस्सा लिया। बाबूगढ़ पुलिस की यह पहल साबित करती है कि पुलिस समाज का संवेदनशील हिस्सा है। इससे पुलिस की छवि में सकारात्मक बदलाव आएगा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button