Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

हाईस्कूल में तनिश और इंटर में निधि रानी बने जिला टॉपर

- प्रदेशभर के हाईस्कूल परिणाम में तीसरे और इंटर में सातवें से 32वें स्थान पर खिसका जनपद
- प्रदेशभर के हाईस्कूल परिणाम में तीसरे और इंटर में सातवें से 32वें स्थान पर खिसका जनपद

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। गौतमबुद्धनगर का 10वीं में 95.11 व 12वीं में 84.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा। हाईस्कूल में दनकौर के नवादा स्थित एसडीएस इंटर कॉलेज के छात्र तनिश भड़ाना ने 95.83 एवं इंटर में निधि रानी ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया।

जिले के होनहारों का दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में तीसरा स्थान रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिला 32वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले का सातवां स्थान था। इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के 1899 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के 1274 और इंटर के 625 शामिल हैं। परीक्षा छोड़ने का क्या कारण रहा, हालांकि विभाग के पास इसका कोई जवाब नहीं हैं। जिले में राजकीय के मुकाबले एडेड स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। दसवीं में टॉप-10 विद्यार्थियों में राजकीय स्कूल का एक छात्र शामिल रहा जबकि 12वीं में सभी टॉप-10 मेधावी एडेड स्कूल के रहे। जिले में सात राजकीय स्कूल हैं। 10वीं में राजकीय हाईस्कूल छिजारसी की छात्रा संजना कुमारी ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 10 छात्रों की सूची में जगह बनाई हैं, जबकि 12वीं में राजकीय स्कूल का एक भी छात्र टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया।

बोर्ड परीक्षार्थियों का आंकड़ा

कक्षा पंजीकृत छात्र सम्मलित छात्र पास फेल

10वीं 22828 21554 20501 2327

12वीं 19179 18554 15764 3415

हाईस्कूल का छह वर्षों का परिणाम

वर्ष परिणाम प्रतिशत

2018 86.20

2019 91.06

2020 87.92

2022 95.55

2023 93.03

2024 95.11

इंटरमीडिएट का छह वर्षों का परिणाम

वर्ष परिणाम प्रतिशत

2018 87.40

2019 80.47

2020 87.92

2022 86.74

2023 82.41

2024 84.96

कोट:

इस वर्ष जिले ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में गिरावट आईं है। उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई और जो इस वर्ष सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश होने की नहीं मेहनत करने की आवश्यकता है।

– डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *