उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच जिला प्रशासन सतर्क

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच जिला प्रशासन सतर्क

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां, स्वास्थ्य, अग्निशमन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को बिना घबराए आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरडब्ल्यूए और उद्यमी संगठनों से भ्रामक संदेशों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। स्कूल बंद करने या ब्लैकआउट जैसे निर्णय केवल जिला प्रशासन द्वारा लिए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी गाइडलाइन आधिकारिक माध्यम से जारी की जाएंगी। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ समेत सभी विभागों ने अपनी तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति उससे संपर्क करके भ्रामक संदेश या अफवाह की पुष्टि कर सके। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि उनके द्वारा भी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित किया जाए कि वह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें कि स्कूल बंद होने या अन्य किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे, इस संबंध में जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जाएंगे। जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी सोसाइटियों में लिफ्ट के विद्युत कनेक्शन को इस प्रकार पृथक कर ले कि जब ब्लैक आउट के दौरान विद्युत आपूर्ति रोकी जाए तो लिफ्ट चालू रहे, ताकि ब्लैक आउट के दौरान कोई भी व्यक्ति लिफ्ट में न फंसे। साथ ही कहा कि सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सेंसटाइज किया जाए कि यदि उनको कहीं पर भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आती है तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित पुलिस थाने को कराये।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players