उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 16 करोड़ फ्राड में नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 16 करोड़ फ्राड में नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के नैनीताल बैंक में सर्वर हैक कर 16 करोड़ के फ्राड के मामले में साइबर क्राइम नोएडा पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें पकड़ा गए नाइजीरियन नागरिक के पास से एमडीएमए टेबलेट बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। इनकी पहचान UMEALAKEI EMEKA उर्फ एलेक्स निवासी ग्रेटरनोएडा , सावेज , अमित और दीपक हुई है। साइबर फ्राड मामले में अब तक 16 में से 3 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि नैनीताल बैंक में फ्राड मामले में पुलिस को शक था इसमें नाइजीरियन गिरोह का हाथ हो सकता है। इसी क्रम में जांच की गई। जांच में एलेक्स नाम एक शख्स की जानकारी मिली। ये साइबर फ्राड करने के अलावा दिल्ली एनसीआर में प्रतिबंधित ड्रग्स का सप्लायर भी है। मुखबिर और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इसके तीन और साथियों को गिरफ्तार किया गया।एलेक्स के पास से 50 रुपए नगद, 8 चैक बुक, पासबुक, पासपोर्ट के अलावा 39.58 ग्राम एमडीएमए टैबलेट बरामद की गई। ये मादक टैबलेट है जिसका प्रयोग अक्सर पार्टियों में किया जाता है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि इन टैबलेट का मैन सप्लायर कौन है किस तरह से ये टैबलेट यहां दिल्ली एनसीआर में सप्लाई होने के लिए आती है।

85 खातों में गया था पैसा
डीसीपी ने बताया कि सर्वर हैक करने के बाद साइबर ठगों ने करीब 16 करोड़ 85 खातों में ट्रांसफर किया। इसमें से अधिकांश खाते फेक थे और कुछ खाते ऐसे थे जो खरीदे गए थे। या बंद खातों को दोबारा से चालू कराया गया था।इन खातों में पैसा ट्रांसफर होने के बाद अब निकाला जा रहा था। एलेक्स उसी में से एक था। गिरफ्तार किया गया सावेज खातों से पैसे निकालकर एलेक्स को देता था। इसके बाद ये पैसा आगे ट्रांसफर करता था। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनको जेल भेजा जा चुका है।

घर पर की गई रेड
जानकारी मिलने पर साइबर क्राइम की टीम ने एलेक्स के बीटा-2 स्थित फ्लैट पर रेड की। वहां पर अमित और दीपक दो और थे। ये दोनों एलेक्स से ड्रग लेने आए थे। ये ड्रग आगे सप्लाई की जानी थी। वहां से ड्रग भी बरामद की गई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players