Delhi Crime: दिल्ली के विवेक विहार में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Delhi Crime: दिल्ली के विवेक विहार में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस की सुस्ती लोगों की चिंता का कारण बन रही है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार थाना क्षेत्र का है, जहां पॉकेट सी में स्थित एक मकान की पार्किंग में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर वहां रखे कॉपर पाइप, एल्युमिनियम समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस अब तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में आए दिन चोरी की वारदात होती रहती हैं। चोर खुलेआम घरों के बाहर लगे मीटर, मोटर और पाइप चोरी कर ले जाते हैं। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस इसे “छोटी-मोटी चोरी” कहकर टाल देती है।

एक स्थानीय निवासी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर पुलिस ऐसी घटनाओं को मामूली मानती है, तो फिर हम अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करें? क्या अब हमें खुद ही अपने घरों की रखवाली करनी पड़ेगी?” विवेक विहार क्षेत्र में लगातार हो रही इन वारदातों ने आम लोगों को दहशत में डाल दिया है। लोगों की मांग है कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए, सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच करे और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि लोगों में विश्वास बहाल हो सके।

>>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img