Uttar Pradesh : बुलंदशहर में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर NIA का छापा, आतंकी फंडिंग के आरोप में की गई कार्रवाई

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ शहर के कॉस्मेटिक कारोबारी अब्दुल कादिर और उसके दो भाइयों के घरों पर एक साथ छापेमारी की।

विशाखापट्टनम से तीन वाहनों में पहुंची NIA टीम ने शहर के मोहल्ला इंटारोड़ी स्थित तीनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक लैपटॉप और मोबाइल की जांच के बाद उन्हें कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे अधिकारी पूछताछ पूरी कर वापस लौट गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉस्मेटिक कारोबारी और उसके भाइयों पर आतंकी फंडिंग के साथ-साथ देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी वेबसाइट पर सर्च करने का आरोप है। इसी के चलते जांच एजेंसियों के रडार पर आने के बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो थानों की पुलिस तैनात रही। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाके को चारों ओर से घेरकर सील कर दिया था। किसी भी बाहरी व्यक्ति को छापेमारी वाले ठिकानों के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि NIA टीम विशाखापट्टनम के एक मामले के संदर्भ में यहां आई थी। वहां कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उसी की जांच के लिए टीम बुलंदशहर पहुंची थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img