Uttar Pradesh : बुलंदशहर में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा 2027 में सत्ता में आए तो राम मंदिर चोरी मामले में होगी कार्रवाई

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने बुधवार को बुलंदशहर आगमन पर भाजपा और आरएस पर निशाना साधते हुए राम मंदिर में चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिकंदराबाद टोल से खुर्जा तक उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे सिकंदराबाद टोल पर डॉ. अंबेडकर की फोटो फ्रेम भेंट की। बारिश के बीच मर्गुबपुर दरियापुर कट, बुलंदशहर और पहासू अड्डा खुर्जा पर भी गौतम का भव्य स्वागत हुआ।

खुर्जा स्थित डॉ. अंबेडकर चौक में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम और राष्ट्रीय सचिव व यूपी सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने 21 किलो फूलों की माला पहनाकर गौतम का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि राम मंदिर में हुई चोरी भाजपा और आरएसएस की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश और लोकतंत्र को बचा सकती है तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना मुश्किल है।

गौतम ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को किसान, नौजवान, महिलाओं और गरीबों के मुद्दों पर लड़ने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वक्त की जरूरत है और आगामी विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटों पर गठबंधन के साथ संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, अर्चना पांडा, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार लालनेर, राकेश भाटी, प्रज्ञा गौड़, ज्ञानेंद्र राघव, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल, साजिद गाजी, शिवराम बाल्मिकी, प्रशांत वाल्मीकि, साजिद चौधरी, शिवकुमार शर्मा, डॉ. इरफान, राजकुमार पंडित, सचिन वशिष्ठ, लुकमान चौहान, आदिल खान, चंद्रपाल सिंह, अमित जाटव, दिनेश शर्मा, गौरव जयराम, नजमी चौधरी, अजय छौंकर, किशन चौधरी, नरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश भाटी और इसराइल गहलोत सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img