उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : भांजे ने ही रची मामी के घर चोरी की साजिश, हापुड़ पुलिस ने किया खुलासा

Hapur News : हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़िता का अपना भांजा निकला, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपनी ही मामी के घर चोरी की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 17,200 रुपये नकद, पीली व सफेद धातु के आभूषण, चार मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त एक आई-10 कार शामिल है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह चोरी की घटना 27 जनवरी को हापुड़ के शांतिनगर मोहल्ले में हुई थी। सहायक अध्यापक कीर्ति सिरोही उस समय बीएलओ ड्यूटी के चलते घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त कनिष ने अपने सह-अभियुक्त के साथ मिलकर रिश्तेदारी का फायदा उठाया और पहले से घर की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसी जानकारी के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया।

थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players