Storyउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगमनोरंजनराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शहीद मेला एवं प्रदर्शनी में मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन, मेले में देशभक्ति और सूफी संगीत से बांधा समां

नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक...

Hapur News : नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित शहीद मेला एवं प्रदर्शनी में मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल सहज सूफी और सौरभ सादाफ ने शिरकत की। कलाकारों ने अपनी सूफियाना अंदाज में देशभक्ति की कव्वालियां पेश कीं। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

मेला समिति के पदाधिकारियों ने कलाकारों को तिरंगा पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है। महामंत्री एडवोकेट मुकुल कुमार के अनुसार यह मेला युवाओं को स्वाधीनता संग्राम से जोड़ने का प्रयास है।कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राघवेंद्र गर्ग, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रचार मंत्री अतुल अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुकेश प्रजापति, उपमा शर्मा, संजय गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, मनीष मक्खन, श्रेष्ठ त्यागी और भाकियू के राजकुमार त्यागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players