Greater Noida Dog Attack: ग्रेटर नोएडा में पागल कुत्ते का आतंक, पांच लोग घायल, चार महिलाएं गंभीर

Greater Noida Dog Attack: ग्रेटर नोएडा में पागल कुत्ते का आतंक, पांच लोग घायल, चार महिलाएं गंभीर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार महिलाओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब राम निवासी जगरेस अपनी बेटी रेखा और अन्य महिलाओं के साथ मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। जैसे ही वे रास्ते में पहुंचे, तभी पीछे से आए पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और एक के बाद एक सभी को काट लिया। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंचे अशोक नामक व्यक्ति पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता पिछले कई दिनों से गांव में घूम रहा था और उसका व्यवहार बेहद आक्रामक हो चुका था। ग्रामीणों ने पहले ही इसकी सूचना देने की बात कही, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने के कारण यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। बच्चों को भी घरों के अंदर ही रखा जा रहा है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने पहले ही इस पागल कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई की होती तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर कुत्ते को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

वहीं, प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही पागल कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img