ट्रेंडिंगराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : मेरठ डीआई कलानिधि नैथानी ने कावड़ यात्रा को लेकर की समीक्षा बैठक, ये बनाया प्लान

मेरठ परिक्षेत्र में श्रावण मास कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई...

Meerut/Hapur News : मेरठ परिक्षेत्र में श्रावण मास कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने अपर राज्य रेडियो अधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ इसकी समीक्षा की।

सुरक्षा व्यवस्था

1. मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 263 चार पहिया और 288 दो पहिया वाहन तैनात किए गए हैं।
2. मेरठ में 115 फोर व्हीलर और 55 टू व्हीलर लगाए गए हैं।
3. बुलंदशहर में 78 फोर व्हीलर और 102 टू व्हीलर तैनात हैं।
4. बागपत में 48 फोर व्हीलर और 72 टू व्हीलर की तैनाती की गई है।
5. हापुड़ में 22 फोर व्हीलर और 59 टू व्हीलर लगाए गए हैं।

संचार व्यवस्था

1. संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
2. मेरठ को अतिरिक्त रिपीटर सेट दिए गए हैं।
3. बागपत को 53 स्टैटिक/मोबाइल सेट और 46 हैंड हेल्ड सेट मिले हैं।
4. हापुड़ को 18 स्टैटिक/मोबाइल सेट और 35 हैंड हेल्ड सेट दिए गए हैं।
5. बुलंदशहर को 12 स्टैटिक/मोबाइल सेट उपलब्ध कराए गए हैं।

कंट्रोल रूम और निगरानी

1. यात्रा मार्गों पर सब कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
2. मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर और बचत भवन पर कंट्रोल रूम हैं।
3. बागपत में पुरा महादेव मंदिर समेत पांच स्थानों पर निगरानी केंद्र स्थापित किए गए हैं।
4. बुलंदशहर में बराल, भीमपुर दोराहा और अम्बकेश्वर मंदिर पर कंट्रोल रूम हैं।
5. हापुड़ में ब्रजघाट, सबली मंदिर, आजमपुर देहपा शिव मंदिर और छपकौली शिव मंदिर पर निगरानी केंद्र बनाए गए हैं।

आपात स्थिति में कार्रवाई

1. हर जनपद प्रति घंटे कांवड़ यात्रा की जानकारी रेंज कंट्रोल को देगा।
2. आपात स्थिति में जोनल और सेक्टर बल के साथ कांवड़ मोबाइल, क्यूआरटी और एंबुलेंस तुरंत मौके पर भेजी जाएंगी।
3. सीसीटीवी कंट्रोल रूम, यूपी-112 और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में आपसी तालमेल रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players