Uttar Pradesh : हापुड़ में बच्चों को पीटने पर रोका तो पत्नी और साली ने कैंची से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, युवक घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद में युवक पर उसकी पत्नी और साली ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में युवक के प्राइवेट पार्ट पर कैंची से वार किया गया। युवक की शिकायत पर एसपी ने सीओ पिलखुवा को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित युवक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर गया था। शाम को घर लौटने पर देखा कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मारपीट कर रही थी। विरोध करने पर पत्नी से कहासुनी हो गई। युवक की पत्नी और उसके भाई की पत्नी आपस में सगी बहनें हैं। इसके बाद पत्नी ने अपनी बहन को घर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई की और इसी दौरान प्राइवेट पार्ट पर कैंची से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को देखकर दोनों महिलाओं ने उसे छोड़ा। इसके बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। गुरुवार को वह एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सीओ पिलखुवा को निष्पक्ष जांच कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img