उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से मिला होटल इंडस्ट्री को बूम

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से न केवल एक्जिबिटर्स के कारोबार को बूम मिला, बल्कि ग्रेटर नोएडा की होटल इंडस्ट्री को भी जबरदस्त बूम मिला। होटल इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि पांच दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो से इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास के होटलों के कारोबार में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई। एक्जिबिटर्स ने तो प्रदेश की योगी सरकार की ट्रेड शो जैसी पहल की सराहना की ही, बल्कि होटल इंडस्ट्री के लोग भी प्रदेश सरकार की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में इंटरनेशनल ट्रेड शो का हिस्सा बनने पहुंचे एग्जीबिटर्स और विजिटर्स ने ग्रेटर नोएडा स्थित होटल्स में बुकिंग कर रखी है। इसके चलते लगभग सभी बड़े होटल्स पूरी तरह फुल हो गए है। इसलिए यहां आने वाले कई देश और विदेश के कई आगंतुकों को ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा और दिल्ली में होटल्स की बुकिंग करनी पड़ी है।

इंडिया एक्सपो मार्ट जनपद गौतमबुद्ध नगर का प्राइम लोकेशन है। यहां तरह-तरह के बड़े आयोजन होते रहते हैं। उसी क्रम में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आयोजित किए गए पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन 25 सितंबर से शुरू हुआ था, जिसका समापन रविवार यानी 29 सितंबर को हुआ। ट्रेड शो के उद्घाटन के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री भी आए थे।

जिस तरह सरकार ने इस इंटरनेशनल ट्रेड शो के सफलतम आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की थी, वहीं ग्रेटर नोएडा होटल इंडस्ट्री ने भी इसको लेकर काफी तैयारी की थी। ट्रेड शो इंटरनेशनल लेवल का आयोजन होता है और यहां प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों से भी एक्जिबिटर्स आते हैं और लाखों की संख्या में बायर्स आते हैं, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों के भी बायर्स शामिल होते हैं। इसीलिए इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास सहित पूरे ग्रेटर नोएडा के होटलों में भीड़ रहती है। वहीं नोएडा और राजधानी दिल्ली के होटलों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ देखने को मिलती है। लिहाजा ट्रेड शो के आयोजन से एक्जिबिटर्स के साथ ही होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में भी कारोबार बढ़ाने को लेकर खास रुचि देखी गई और उनका उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ, इसीलिए होटल इंडस्ट्री के लोगों ने भी प्रदेश की योगी सरकार की इस पहल की जमकर सराहना की।

होटल इंडस्ट्री से जुड़े संजय प्रकाश ने बताया कि इस ट्रेड शो ने हमारी उम्मीदों से कहीं अच्छा नतीजा दिया है। इस दौरान होटलों को बहुत अच्छी बुकिंग मिली और रेस्तरां में भी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, इसके लिए प्रदेश सरकार की योगी सरकार की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा, प्रदेश की सरकार द्वारा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं, जिससे यहां लगातार निवेश बढ़ रहा है।

होटल इंडस्ट्री से जुड़ी नीता शर्मा ने कहा, हमने इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्पेशल पैकेज तैयार किए थे, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दी गईं। उन्होंने कहा, आज योगी जी के नेतृत्व में जिस तरह प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, उससे लोग निवेश के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले ट्रेड शो की वजह से भी उनका कारोबार बढ़ा और इस बार उससे से ज्यादा कारोबार हुआ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img