Crimeउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल में कराई लाखों की चोरी, ऐसे हुआ घटना का खुलासा

नगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। जहां अमीपुर...

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। जहां अमीपुर नगौला में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल से लाखों की चोरी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।

क्या है पूरा मामला

बता दें 7 जून 2025 को नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो युवक एलआईसी एजेंट बनकर उनके घर आए। उन्होंने बहू अनामिका और बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 15 लाख के आभूषण और 1.5 लाख रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात अनामिका उर्फ नेहा ने अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर की थी। निगम मेरठ के थाना मुण्डाली के ग्राम अटोला का रहने वाला है। अनामिका ने खुद ही झूठी कहानी बनाकर अज्ञात व्यक्तियों पर आरोप लगाया था।

पुलिस ने घटना का किया खुलासा

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है। इसमें सोने-चांदी के जेवरात जैसे अंगूठियां, कंगन, हार, चेन, मंगलसूत्र, ओम लॉकेट, पायल, कंठी और कुंडल शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players