Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

20 हजार से अधिक फ्लैट मालिकों को नहीं मिला मालिकाना हक

नोएडा के ज्यादातर इलाकों में फ्लैट्स ही फ्लैट्स दिखाई देते है। लेकिन इस जगह पर कई फ्लैट ऐसे भी हैं जिनकों लेकर कहा जा रहा है कि सालों से रजिस्ट्री नहीं हुई
नोएडा के ज्यादातर इलाकों में फ्लैट्स ही फ्लैट्स दिखाई देते है। लेकिन इस जगह पर कई फ्लैट ऐसे भी हैं जिनकों लेकर कहा जा रहा है कि सालों से रजिस्ट्री नहीं हुई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के ज्यादातर इलाकों में फ्लैट्स ही फ्लैट्स दिखाई देते है। लेकिन इस जगह पर कई फ्लैट ऐसे भी हैं जिनकों लेकर कहा जा रहा है कि सालों से रजिस्ट्री नहीं हुई है। दरअसल, शहर में 20 हजार से अधिक फ्लैट ऐसे हैं, जिनकी रजिस्ट्री सालों से बिल्डर्स ने नहीं कराई है। इसका सीधा असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। निबंधन विभाग को स्टांप ड्यूटी के रूप में मिलने वाले 1311 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा नहीं हो पाए हैं।

इस मामले में कई फ्लैट मालिकों ने अपनी तकलीफ बताई। सेक्टर-137 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 की रहने वाली सपना मिश्रा ने बताया कि 2015 से 2024 तक नौ साल बीत जाने के बाद भी उनकी सोसायटी के 1596 फ्लैट्स में से केवल 200 की ही रजिस्ट्री हुई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 6382 फ्लैटों को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और कंपलीशन सर्टिफिकेट (सीसी) जारी होने के बावजूद बिल्डरों ने रजिस्ट्री नहीं कराई है। कुल मिलाकर 20,214 फ्लैट मालिकों को अभी तक अपने घर का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। इस परेशानी के चलते लोग सोशल मीडिया के जरिए लगातार सरकार और प्राधिकरण से गुहार लगा रहे है।

निबंधन विभाग ने बिल्डरों को भेजा नोटिस
इसी तरह, सेक्टर-77 की प्रतीक विस्टेरिया सोसायटी में 2014 से लोग रह रहे हैं, लेकिन 1800 फ्लैट्स में से करीब 250-300 फ्लैट्स की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। यहां के बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का लगभग 100 करोड़ रुपये बकाया है। निबंधन विभाग ने इस मामले में संबंधित बिल्डरों को नोटिस भेजा है और जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने के लिए कहा है। लेकिन समस्या यह है कि कई बिल्डरों का प्राधिकरण पर बकाया होने के कारण परियोजनाओं को ओसी और सीसी जारी नहीं हो पा रहे हैं।

न्यायालयों का दरवाजा भी खटखटा चुके खरीदार
इस मामले में फ्लैट खरीदारों ने कई बार न्यायालयों का दरवाजा भी खटखटाया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इस घोटाले का असर विभाग के मासिक लक्ष्य पर भी पड़ रहा है। जून, जुलाई और अगस्त महीने में विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *