नई दिल्ली: तीन लाख नए कैडेटों को एनसीसी में किया जाएगा शामिल

नई दिल्ली, 3 जून : युवाओं में अनुशासन, चरित्र, भाईचारा, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करने के लिए गठित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में तीन लाख नए कैडेट शामिल किए जाएंगे।

इस आशय की घोषणा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भोपाल में आयोजित एनसीसी के विशेष सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान मंगलवार को की। इस दौरान एनसीसी के राज्य प्रतिनिधि और अतिरिक्त उप महानिदेशक मौजूद रहे। संजय सेठ ने कहा, राष्ट्र निर्माण और युवा विकास करने, पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षकों के रूप में एनसीसी में शामिल करने, सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए एनसीसी की सराहना की। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, नया सवेरा योजना और नशा मुक्ति अभियान जैसे राष्ट्रीय अभियानों में एनसीसी की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने देश भर में मजबूत प्रशिक्षण और कैंपिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना को जरुरी बताया। उन्होंने एनसीसी में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और कैडेट के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लक्ष्य पर भी जोर दिया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री के साथ रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य विभाग के प्रतिनिधि और सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुख मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img