उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में अखंड रामायण पाठ का भव्य समापन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में जिला महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित अखंड रामायण पाठ का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता पर आधारित भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। फूलों की होली खेली गई, जिससे आयोजन स्थल का माहौल और भी अधिक आध्यात्मिक एवं आनंदमय हो गया।

समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कल्पना गुप्ता, सुधा गोयल, शीला गोयल, हेमलता वार्ष्णेय, ममता गुप्ता, बीना एलेंस, आज्ञा टुटेजा, रीता त्यागी, निशा खेतान, अरुणा गोविल, आराधना शर्मा, मीरा शर्मा, वंदना अग्रवाल तथा एडवोकेट अशोक गुप्ता सहित अन्य महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button