Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Ambedkar Controversy: अमृतसर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ दिल्ली में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Ambedkar Controversy: अमृतसर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ दिल्ली में भाजपा ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने फिरोज शाह रोड स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंजाब के अमृतसर में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर हुए हमले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं।

सचदेवा ने कहा कि अमृतसर में थाने के सामने बाबा साहेब की मूर्ति पर सीढ़ी लगाकर हथौड़े से हमला किया गया और संविधान की किताब को जलाया गया। यह घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा कि वे अमृतसर जाकर विरोध दर्ज कराना चाहते हैं।

जब वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम केजरीवाल के निवास की ओर बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और पश्चिमी दिल्ली सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि इस घटना से बाबा साहेब और संविधान का अपमान हुआ है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वे बाबा साहेब के सम्मान के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें