उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पुलिस भर्ती के लिए तेरह हजार से अधिक अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत शारीरिक योग्यता परीक्षण में अभ्यर्थियों की दौड़ आगामी दस फरवरी से गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शुरू होगी। डीसीपी सिटी ने राजेश कुमार बताया कि इस दौड़ में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और शामली के 13 हजार 900 अभ्यर्थी भाग लेंगे। गुरुवार को डीसीपी सिटी और परीक्षा के नोडल अधिकारी ने पीएसी परिसर का दौरा कर दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ने अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने की बात कही। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एव प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के बीच आयोजित कराई थी। 21 नवंबर 2024 को इसका रिजल्ट जारी हुआ था। इसी क्रम में बोर्ड ने 26 दिसंबर से शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेजों का सत्यापन शुरू हुआ। गाजियाबाद पुलिस लाइन में 2386 अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण तथा दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इनमें 662 महिला अभ्यर्थी थीं, जो कि सभी गाजियाबाद की रहने वाली थीं। गाजियाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीसीपी सिटी को मुख्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग से नोडल अधिकारी एडीसीपी प्रोटोकॉल आनंद कुमार तथा प्रशासन से नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गंभीर सिंह को बनाया गया है।

सुबह पांच बजे से शाम तक चलेगी दौड़

डीसीपी सिटी ने बताया कि शारीरिक योग्यता परीक्षण के तहत अभ्यर्थियों की दौड़ प्रात: पांच बजे से शुरू होगी और शाम तक अलग-अलग शिफ्टों में चलेगी। पुरुष अभ्यर्थी को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। शारीरिक योग्यता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। डीसीपी सिटी ने बताया कि 47वीं वाहिनी परिसर में शारीरिक योग्यता परीक्षण की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img