राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: नोएडा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश की आधुनिक पहचान और राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौला इलाके में शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय कपिल उर्फ कपिला के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नोएडा का ही रहने वाला था। वह अपने एक दोस्त के साथ घर में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। नशे की हालत में आरोपी ने चाकू उठाकर कपिल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी झगड़े और नशे की हालत में हुई हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। नोएडा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और क्षेत्र में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players